Wednesday, 7 July 2021

बियर शॉप (Beer Shop) खोलने के लिए लाइसेंस (License) कैसे प्राप्त करें?

 अगर आप भी एक बियर शॉप या ठेका खोलना चाहते है तो इसके लिए आपको लाइसेंस की जरूरत होती है, बिना लाइसेंस की आप शराब बिक्री नहीं कर सकते। अगर आपके पास लाइसेंस है तो आप ठेका या दारू बिक्री का बिज़नेस कर सकते है। यह एक ऐसा बिज़नेस है जिसमे हर महीने लाखो कमाया जा सकता है। अगर राज्य्कोष की आमदनी की बात करे तो शराब से राज्य्कोष की 40 % आमदनी होती है, इसी बात से आप अंदाजा लगा सकते है की इस बिज़नेस में आप कितना कमा सकते है। सभी राज्यों में शराब लाइसेंस पाने और पिने की अलग-अलग नियम है।

इस बिज़नेस को अगर शुरू करना है तो आपको इसके लिए अनुभव होने के साथ-साथ आपके पास अच्छा पैसा भी होना चाहिए। इस बिज़नेस में जीतना पैसा है उसी के अनुसार इसमें लागत भी आती है। अगर आपको शराब के अच्छी जानकारी और अच्छा पैसा है तो आप ये बिज़नेस आसानी से शुरू कर सकते है। दोस्तों अगर आप ये बिज़नेस करना चाहते है और आपके पास लाइसेंस नहीं है तो हम आपको बतायेगे कि आप किस तरह लाइसेंस प्राप्त कर सकते है। 

 
   चलिए सबसे पहले हम यह जानते है कि दुकान कितने प्रकार की होती है। दुकान का नाम उसमे बिकने वाली शराब के अनुसार होता है। विभाग आपको दुकान शुरू करने के लिए एक लोकेशन देता है आप उस जगह पर दुकान या तो किराये पर या अपनी दुकान बना कर ये बिज़नेस शुरू कर सकते है। शराब की दुकानों की बात करे तो यह मुख्य रूप से चार तरह की होती है -

1.        देसी शराब की दुकान 
2.        अंग्रेजी शराब की दुकान 
3.        वाइन की दुकान 
4.       मॉडल शॉप 

लाइसेंस के लिए अप्लाई कैसे करे :

लाइसेंस के लिए राज्यों के अपने-अपने नियम होते है लेकिन ज्यादातर राज्यों में एक ही तरह के पेपर मांगे जाते है। लाइसेंस के लिए ऑनलाइन और ऑफलाइन दोने तरह से अप्लाई कर सकते है। अगर आपको अप्लाई करना है तो आपके पास कौन-कौन से डॉक्यूमेंट होने चाहिए-

1. चरित्र प्रमाण पत्र 
2. इनकम टैक्स रिटर्न 
3. अनुभव प्रमाण पत्र 
4. पासपोर्ट साइज फोटो 
5. पैन कार्ड 
6.आधार कार्ड  
                  अगर आपके पास ये सभी पेपर है तो अप्लाई कर सकते है। 
ऑनलाइन अप्लाई करने के लिए आपको अवकारी विभाग ( एक्साइज डिपार्टमेंट) की साइट पर जाना होगा। इस वेवेबसाइट पर आपको रजिस्टर करना होगा। जब आप इसमें रजिस्टर करते है तो यह आपसे आपकी कुछ बेसिक जानकारी मांगता है। 
अगर आप ऑफलाइन अप्लाई करना चाहते है तो आपको एक्साइज डिपार्टमेंट के ऑफिस में जाकर करना होगा। 

इस बिज़नेस के लिए पैसा कितना चाहिए ?

किसी भी बिज़नेस को शुरू करने के लिए इन्वेस्टमेंट सबसे जरूरी होती है आप जितनी बड़ी इन्वेस्टमेंट करगे लाभ भी उतना हे बड़ा होगा। शराब के बिज़नेस में इन्वेस्टमेंट सबसे ज्यादा उसकी लोकेशन पर निर्भर करती है। अगर आपको दुकान किसी गांव या कस्बे में शुरू करनी है तो आप ऐसी जगह पर ये काम कम इन्वेस्टमेंट में भी शुरू कर सकते है। अगर आप यह बिज़नेस शहर में शुरू करना चाहते है तो इसके लिए आपको ज्यादा इन्वस्टमेंट की जरूरत होगी। अगर एवरेज इन्वेस्टमेंट की बात करे तो आपको 5-8 लाख तक इन्वेस्ट करना पड़ सकता है अगर आप इस बिज़नेस में अच्छा पैसा कमाना चाहते है। इसके आलावा आपको सरकार को फीस और धनहोर राशि अलग से देनी होती है। 
ये कुछ एक जानकारी थी जिससे आप बियर शॉप (Beer Shop) खोलने के लिए लाइसेंस (License) प्राप्त कर सकते है। अगर आपको किसी और विषय पर जानकारी चाहते है तो आप हमे कमेंट में बता सकते है.


No comments:

Post a Comment