अगर आप भी बियर पिने के शौकीन है तो आपको बियर के विषय में अच्छी खासी जानकारी होगी। बियर इंडिया में चाय के बाद दूसरा सबसे अधिक पिए जाना वाला पदार्थ है। सिमित मात्रा में बियर को पिया जाना बहुत लाभदायक है। बियर में सिलिकॉन नाम का तत्व बहुत अधिक मात्रा में होता है। यह वही तत्व होता है, जो हाड़ियाँ को मजबूत करने में मदत करता है। पेय पदार्थों का सेवन हमारे शरीर के लिए काफी फायदेमंद होता है। इन्हीं पेय पदार्थों में से एक बीयर भी है। आज लड़के लड़कियां हर कोई बीयर पीता है। आपको जानकार हैरानी होगी कि बियर के भी कई स्वास्थ्य फायदे हैं।
बियर किससे बनती है ?
क्या बियर पिने के फयदे है ?
जी हाँ सिमित मात्रा में बियर पिने की बहुत फायदे है। अगर आप देखे तो बियर एक ऐसा पेय है जिसमे अल्कोहल की मात्रा बहुत काम होती है। अगर आप बियर को नियमित और कम मात्रा में पीते है तो यह आपके शरीर के लिए बहुत लाभदायक सिद्ध हो सकती है। आइये जानते है ऐसे कौन से फयदे है जो हमे बियर पिने से होते है।
1. किडनी में स्टोन के लिए
आपकी किडनी में स्टोन है, तो बहुत मुमकिन है कि रोज़ाना एक बीयर पीने से यह धीरे-धीरे पेशाब के रास्ते निकल जाएगी। रोज एक बियर पीने से किडनी में स्टोन होने का खतरा 40% तक कम हो जाता है। बियर में पानी और शराब दोनों होती हैं, जिससे पेशाब पतली होती है और बहाव तेज़ होता है। इससे स्टोन बनने का खतरा कम होता है।
2. दिल की बीमारी से बचाव
जब दिल की अंदरूनी सतह पर कॉलेस्ट्रॉल और दूसरे वसा-युक्त पदार्थों की सतह जम जाती है, तो डार्क या स्ट्रॉन्ग बियर पीने से दिल का दौरा पड़ने की आशंका कम होती है। यह बात अमेरिका के पेंसिलवेनिया की एक यूनिवर्सिटी में हुई रिसर्च में सामने आई थी। अगर भी सीमित मात्रा में बियर पीते है तो ये आपको आपके ह्रदय दे संबधित बीमारीओं से बचा सकती है।
3. हड्डियों को मजबूत करता है
बियर में सिलिकॉन नाम का तत्व बहुत अधिक मात्रा में होता है। यह वही तत्व होता है, जो हाड़ियाँ को मजबूत करने में मदत करता है।अगर आप दिन में एक से दो ग्लास बियर पीते हैं, तो आपकी हड्डियों में फ्रैक्चर होने की आशंका कम होती है। लेकिन, अगर आप इससे ज़्यादा बियर पीते हैं, तो फ्रैक्चर या हड्डी टूटने का खतरा बढ़ जाता है।
4. अच्छी नींद के लिए
नींद नहीं आती है, तो ऐसी स्थिति में आपका डॉक्टर भी आपको बियर पीने की सलाह देगा। वजह यह है कि एक तो बियर नेचुरल नाइटकैप है। नाइटकैप यानी खाने के बाद या बिस्तर पर जाने से पहले पी जाने वाली चीज़। दूसरी वजह यह है कि बियर पीने से दिमाग में डोपामीन का प्रवाह तेज होता है, जिससे आपको अच्छी नींद आएगी।
5. आँखों के अच्छी नज़र के लिए
बियर में पाए जाने वाले एंटीऑक्सीडेंट्स माइटोकॉन्ड्रिया को खराब होने से बचाता है। माइटोकॉन्ड्रिया शरीर का वह हिस्सा है, जो ग्लूकोज़ को एनर्जी में बदलता है। जब आंख की बाहरी लेंस पर माइटोकॉन्ड्रिया डैमेज हो जाता है, तो इंसान को मोतियाबिंद हो जाता है। बियर के एंटीऑक्सीडेंट्स माइटोकॉन्ड्रिया को मज़बूती देते हैं।
ये कुछ एक फायदे थे जो आपको बियर पिने से होते है। ये तो सिर्फ कुछ फायदे थे हमने आपको बताये, इसके अतिरिक्त भी बियर के बहुत फायदे है। एक बात का ध्यान रखना बहुत जरूरी है कि इसका सेवन सीमित मात्रा में किया जाना चाहिए, यह तभी आपके लिए लाभदायक सिद्ध होगी। अगर इसके विपरीत आप इसका अधिक सेवन करते है, तो यह आपके लिए हानिकारक भी सिद्ध हो सकती है।


No comments:
Post a Comment