Tuesday, 13 July 2021

शराब (Alcohol), बियर (Beer) और वाइन (Wine) में क्या अंतर होता है

अगर स्वाद के बात ना करे तो भी लोगो के मन हे ये जानने की इच्छा होती है की कौन सा मादक पेय अच्छा होता है। अगर आप किसी भी मादक पेय के बात करे सब में अल्कोहल की मात्रा होती है ,सब में अल्कोहल के मात्रा उसके प्रकार पर निर्भर करती है। अगर आप शराब की बात करे तो उसमे सबसे ज्यादा अल्कोहल होता है जबकि बियर और वाइन में अल्कोहल की मात्रा कम होती है। अगर आप ये जानना चाहते है की कौन सा मादक पेय पिने के लिए अच्छा है तो यह अमूमन वैसा ही सवाल है जैसा कि लोग पूछते हैं कि चाय अच्छी है या कॉफ़ी। 

बियर क्या है ?



बियर दुनिया में तीसरे नंबर पे पसंद किया जाने वाला मादक पेय है जो जौं के किण्वन (फ़र्मेन्टेशन​) से बनाई जाती है। पहला और दूसरा पसंदीदा पेय पानी और चाय है लेकिन उसके बाद यदि किसी चीज की बात की जाये तो लोग बियर को पीना अधिक पसंद करते हैं। ये केवल जौ से ही नहीं बल्कि गेहूं, मक्का और चावल आदि के प्रयोग द्वारा भी बनती है। इसे अलग अलग नामों से भी जाना जाता है जैसे कि जौ की शराब या आब-जौ आदि। बियर में राज़क (हॉप्स) का प्रयोग कर उसे सुवासित एवं स्वादिष्ट भी कर दिया जाता है. जिससे इसकी कड़वाहट अधिक हो जाती है। जो एक प्रकार का प्राकृतिक संरक्षक भी माना जाता है। कभी कभी इनमे कुछ फल या जड़ीबूटियां भी डाली जाती हैं जिससे इसका स्वाद बढ़ता है। 

वाइन क्या है ? 



वाइन भी एक अल्कोहलिक पेय है जो अंगूरों के किण्वन (फ़र्मेन्टेशन​) से बनाया जाता है। खमीर अंगूरों में से शुगर का सेवन कर उसे इथेनॉल, कार्बन डाइऑक्साइड और गर्म बना देता है। अलग अलग प्रकार के अंगूरों और खमीर विभिन्न प्रकार की वाइन का निर्माण करते हैं। कई प्रकार के अंगूरों का प्रयोग वाइन बनाने में तो किया ही जाता है इसके अलावा अलग अलग बायोकैमिकल प्रोसेस का भी प्रयोग किया जाता है वाइन के लिए और इतना ही नहीं इसमें कई अलग अलग प्रकार की फर्मेंटेशन प्रोसेस भी होती हैं इन सभी के कारण कई अलग अलग प्रकार की वाइन बनाई जा सकती है। कई देशों में नियमों के साथ पारम्परित रूप से वाइन का सेवन किया जाता है। 

बियर और वाइन में क्या अंतर है

  1. बियर लोगों का तीसरा सबसे पसंदीदा पेय माना गया है जबकि वाइन लोग स्टाइल और पार्टी की सोभा बढ़ाने के लिए पीते हैं। 
  2. बियर जौं और गेहूं, चावल आदि के फर्मेंटेशन से बनाया जाता है जबकि वाइन अंगूरों के फर्मेंटेशन से बनती है। 
  3. बियर को पीने के फयदे ज्यादा है जबकि वाइन पिने के केवल कुछ एक फायदे होते है। 
  4. बियर में वाइन की अपेक्षा कम अलकोहल होता है जिसके कारण हम कह सकते हैं बियर का सेवन वाइन से अच्छा है। 
  5.  बियर का सेवन पथरी होने पे भी लोग करते हैं जिससे उनकी पथरी ठीक होने लगती है जबकि वाइन में ऐसा कुछ नहीं होता। 
दोस्तों आपके आप यह सोच रहे होंगे की हमने शराब के बारे में आपको कुछ जानकारी नहीं दी। हम आपको आपकी जानकारी के लिए ये बता दे की किसी भी ड्रिंक जिसमे अल्कोहल होता है उसे हम शराब का नाम देते है। अगर आप शराब के बारे में जानना चाहते है तो निचे दिए गए लिंक पर जाये। 
    



No comments:

Post a Comment